बस्ती में घट रही कोरोना मरीजों की संख्या


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले में कोविड-19 (कोरोना) की आज आयी रिपोर्ट में चार पाजिटिव पाये हैं। राहत भरी खबर ये है कि जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या भी घट रही है, जो अब अठहत्तर हो गयी है और कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या उनसठ हो गयी है। 



     बस्ती में आज जारी बुलेटिन के अनुसार आज की रिपोर्ट में चार पाजिटिव केस पाये गये हैं। वैश्विक महामारी कोविड - 19 से जिले में अब तक कुल 95 (पञ्चानबे) लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कुल एक सौ दो एक्टिव केस हैं, जिसमें से अठहत्तर केस बस्ती के हैं।


यहां अब तक कुल चार हजार आठ सौ बानबे (4892) पाजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से चार हजार छ: सौ पञ्चानबे (4695) लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में इस वक्त उनसठ कन्टेनमेन्ट जोन हैं, जिसमें बस्ती सदर तहसील में 36, हर्रैया में 18,भानपुर में 1 और रूधौली में 4 कन्टेनमेन्ट जोन हैं। जिले में आज कोविड - 19 के एक हजार आठ सौ सौ तैंतीस (1833) नमूने लिए गये हैं। 



  बस्ती जिले से अबतक कुल दो लाख छब्बीस हजार नौ सौ अड़तीस (226938) नमूने जांच के लिए भेजे गये, जिनमें दो लाख पचीस हजार आठ सौ उन्चास (225849) रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अभी एक हजार नवासी (1089) रिपोर्ट आनी शेष हैं। आज आयी एक हजार आठ सौ सोलह (1816) रिपोर्ट में चार पाजिटिव हैं बाकी एक हजार आठ सौ बारह (1812)रिपोर्ट निगेटिव हैं।


           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर