बस्ती : कोरोना के मामले में राहत, आज की रिपोर्ट में मात्र दो पाजिटिव


      (बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले में कोविड-19 (कोरोना) को लेकर राहत भरी खबर है। पिछले तीन दिनों से आ रही कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव केस मिलने की संख्या में काफी गिरावट आयी है। बीते तीस नवम्बर को तीन, एक दिसम्बर को पांच और आज दो दिसम्बर बुधवार को मात्र दो रिपोर्ट पाजिटिव आई है।  



     बस्ती जिला प्रशासन द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार आज की रिपोर्ट में केवल दो पाजिटिव केस पाये गये हैं। वैश्विक महामारी कोविड - 19 से जिले में अब तक कुल 95 (पञ्चानबे) लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कुल 96 (छानबे) एक्टिव केस हैं, जिसमें से 92 (बानबे) केस बस्ती के हैं। 



यहां अब तक कुल चार हजार आठ सौ इकसठ (4861) पाजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से चार हजार छ: सौ सत्तर (4670) लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में इस वक्त पैंसठ कन्टेनमेन्ट जोन हैं, जिसमें बस्ती सदर तहसील में 40, हर्रैया में 21,भानपुर में 1 और रूधौली में तीन कन्टेनमेन्ट जोन हैं। जिले में आज कोविड - 19 के एक हजार सात सौ तीस (1730) नमूने लिए गये हैं।



  बस्ती जिले से अबतक कुल दो लाख इक्कीस हजार छ: सौ बासठ (221662) जांच के लिए भेजे गये, जिनमें दो लाख बीस हजार तीन सौ पचहत्तर (220375) रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अभी 1287 (एक हजार दो सौ सतासी) रिपोर्ट आनी शेष हैं। आज आयी एक हजार तीन सौ इक्यानबे (1391) रिपोर्ट में केवल दो पाजिटिव हैं बाकी एक हजार तीन सौ नवासी (1389)रिपोर्ट निगेटिव हैं।


           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर