बस्ती में कोविड के 7 नये मरीज, मृतकों की संख्या भी बढ़ी

 (बृजवासी शुक्ल)

 बस्ती (उ.प्र.) । जिले में कोविड-19 (कोरोना) की आज आयी रिपोर्ट में सात पाजिटिव पाये हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या छाछठ हो गयी है। जिले में कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या भी सत्तावन हो गयी है। जिले में कोरोना (Covid - 19) से एक और मौत हो गयी है। अब जिले में इस महामारी से मरने वालों की संख्या सत्तानबे (97) हो गयी है। 

    बस्ती में आज जारी बुलेटिन के अनुसार आज की रिपोर्ट में सात पाजिटिव केस पाये गये हैं। वैश्विक महामारी कोविड - 19 से जिले में अब तक कुल 97 (सत्तानबे) लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कुल बयासी एक्टिव केस हैं, जिसमें से छाछठ केस बस्ती के हैं। 



यहां अब तक कुल चार हजार नौ सौ पचीस (4925) पाजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से चार हजार सात सौ  छानबे (4796) लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में इस वक्त सत्तावन (57) कन्टेनमेन्ट जोन हैं, जिसमें बस्ती सदर तहसील में पैंतीस (35), हर्रैया में उन्नीस (19),भानपुर में एक (1) और रूधौली में दो (2) कन्टेनमेन्ट जोन हैं। जिले में आज कोविड - 19 के एक हजार आठ सौ छप्पन (1856) नमूने लिए गये हैं। 


  बस्ती जिले से अबतक कुल दो लाख चौंतीस हजार चार सौ इकतीस (234431) नमूने जांच के लिए भेजे गये, जिनमें दो लाख तैंतीस हजार छ: सौ इक्यासी (233681) रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अभी सात सौ पचास (750) रिपोर्ट आनी शेष हैं। आज आयी एक हजार नौ सौ बासठ (1962) रिपोर्ट में सात पाजिटिव हैं बाकी एक हजार नौ सौ पचपन (1955)रिपोर्ट निगेटिव हैं।

         ➖    ➖     ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर