यूपी बसपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बने भीम राजभर


(बृजवासी शुक्ल) 


लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व सांसद मुनकाद अली को हटाकर भीम राजभर को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मायावती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 



बहुजन समाज पार्टी ने यूपी के उपचुनाव में हाल ही में मिली करारी हार के बाद बड़ा फैसला लिया है। भीम राजभर मऊ के हैं। मुनकाद अली को उत्तराखंड का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। 



मायावती ने ट्वीट किया, 'यूपी में अति - पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही भीम राजभर, निवासी ज़िला मऊ (आज़मगढ़ मण्डल) को बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।'


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर