सियालकोर्ट में शहीद सत्यपाल दत्त को विनम्र श्रद्धांजलि

(विशाल मोदी) 


मेरठ (उ.प्र.)। आज के ही दिन सियाल कोर्ट बार्डर पर शहीद होने वाले वीर जवान सत्यपाल दत्त को याद करते हुए दिव्य श्रध्दांजलि दी गयी। ऐसे वीर जवान के बलिदान को सदैव याद करना और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा प्राणार्पण से देश की सुरक्षा और सेवा में तत्पर जवानों का सम्मान करना सभी का पुनीत कर्तव्य है।   



    नेशनल एक्स सर्विसमैन के सहायक महामंत्री विधि, अखण्ड भारत निर्माण समिति मेरठ के अध्यक्ष अशोक कुमार दत्त एडवोकेट ने बताया कि सत्यपाल दत्त 9209706 ने उन्नीस वर्ष से भी कम आयु में महार रेजीमेन्ट की दसवीं बटालियन के ध्वज तले दो नवम्बर उन्नीस सौ पैंसठ को भारत माता के चरणों में अपना सर्वोच्च बलिदान अर्पित किया। ये उस समय के सांबा जिला जम्मू (वर्तमान सियाल कोर्ट बार्डर) पर भारत माता की सेवा में डटे हुए थे। शहीद सत्यपाल दत्त उन्नीस सौ बासठ में सेना में भर्ती होने से पूर्व पंजाब सेन्टर जूनियर हाईस्कूल मेरठ व सनातन धर्म ब्यायज इण्टर कालेज कंकर खेड़ा मेरठ में शिक्षा ग्रहण की थी।


आज शहीद सत्यपाल दत्त को याद करते हुए नन्दलाल दत्त, आलोक दत्त, गौरव दत्त, प्रज्ञाशील दत्त, राजन गुप्ता 'राही जी', सुगन्धा, पायलगिल, निधि, कमल, विनोद सोनकर, परमजीत सिंह गिल, प्रेम प्रकाश गुप्ता, शैलेष भारतीय, अशोक कुमार दत्त, विशाल मोदी, बृजवासी शुक्ल, प्रशान्त द्विवेदी, देवेन्द्र पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, भूपेन्द्र चौधरी, पुनीत ओझा, आमोद उपाध्याय, रमेश सिंह श्याम नरायन चौरसिया एवं सुनील कुमार गिरि सहित तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत