सादा जीवन उच्च विचार के पोषक थे सांसद के पिता : अमरमणि


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल उ.प्र. के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय और एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह ने तेलियाजोत जाकर सांसद हरीश द्विवेदी के पिता साधूसरन दूबे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।  



   उ. प्र. शासन में उद्यान मंत्री श्री राम चौहान ने भी सांसद हरीश द्विवेदी के घर जाकर शोक प्रकट किया। गत बारह नवंबर को धनतेरस के दिन श्री द्विवेदी के पिता साधूसरन जी का देहांत हो गया है। उनके घर पर तभी से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। 



अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि सांसद जी के पिताजी अत्यंत मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जीवन सादगी से भरा हुआ था, वे सादा जीवन उच्च विचार की भावना के पोषक थे । वे युवाओं को हमेशा नेक कार्यों के लिये प्रेरित करते रहते थे। एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने कहा कि हम लोगों ने एक अभिभावक खो दिया है। सादगी के साथ अच्छे कार्य करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर