रूधौली पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक @ मिशन शक्ति


(घनश्याम मौर्य)


बस्ती (उ.प्र.) । पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना के निर्देश के क्रम में जनपद बस्ती में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रूधौली में छात्राओं के अन्दर आत्म विश्वास की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र द्वारा विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देखें वीडियो : -




नारी सुरक्षा , नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन एवं यातायात माह के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी रुधौली शक्ति सिंह के नेतृत्व में शिवाकांत मिश्र प्रभारी निरीक्षक रुधौली एवं म० का० कामना सिंह , म०का० मंजू यादव द्वारा दिलेश्वरी इंटर कॉलेज रुधौली बस्ती में उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति योजना के तहत सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। 



कार्यक्रम में महिलाओं को 1090,181,108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112 चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 के बारे में भी जानकारी दि गयी ।   



 इसके साथ ही स्कूल कॉलेजों में लगे शिकायत पेटिका के बारे में भी वार्ता की गई एवं महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित कानूनों के बारे में जागरूक किया गया तथा स्कूल की सभी छात्राओं को पंपलेट व विजिटिंग कार्ड वितरित किया गया।


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए              मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर