नेशनल इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर ने मनायी दीवाली


(घनश्याम मौर्य) 


बस्ती (उ.प्र.) । दीपावली के उत्सव की संध्या पर नानक नगर, पचपेडिया रोड स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन में दीपोत्सव पर रंगोली बनाकर एवं माँ लक्ष्मी जी की आराधना कर पर्व का स्वागत किया गया। इसमें छात्राओं ने मिट्टी के दिये को सजाकर रंगबिरंगी रंगोली बनाकर दीपावली पर्व मनाया। 



संस्था के डायरेक्टर अंकित कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपावली के दिन हम पर्यावरण के उदासीन हो जाते हैं। ऐसे में मैं दीपावली के अवसर पर सभी से अपील करता हूं कि लोग प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं। पटाखों से परहेज करें। दीपावली पर घरों की साज-सज्जा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का परम्परागत एवं माध्यम है दीपोत्सव रंगोली। इसमें छात्रों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रंगोली बनाई। जो कि अत्यंत सराहनीय हैं और आकर्षक भी। इको फ्रेंडली दीपावली मना कर ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। साथ ही नरक चतुर्दशी, और दीपोत्सव पर्व, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज पर्व के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया एवं मिठाई खिलाकर सभी को बधाई देते हुए उपहार भी दिया। 



इस मौके पर नाइस के डायरेक्टर अंकित कुमार गुप्ता छात्र दीपक, नीरज, आदित्य, सौरभ, छात्रा अनन्या, शालिनी, विभा यादव, शिवांगी सोनी सहित समस्त छात्र/ छात्राओं और देशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी।


         ➖    ➖    ➖    ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर