मोटोरोला का 5G स्मार्टफोन लांच, ये हैं खूबियां और कीमत


(ऋषभ शुक्ल) 


नई दिल्ली। Moto G 5G भारत में आज लॉन्च किया गया। लांच किये गये इस स्मार्टफ़ोन ई - कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से ख़रीदा जा सकेगा। Moto G 5G भारत में अब तक का सबसे कम क़ीमत वाला 5G स्मार्टफ़ोन हो सकता है। क्योंकि कंपनी ने इसे इसी तरह से प्रचार भी किया है। इस स्मार्टफ़ोन में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है।  



ग़ौरतलब है कि Moto G 5G को इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। इसे कंपनी ने 299.99 यूरो (लगभग 26,000 रुपये) की शुरुआती क़ीमत के साथ लॉन्च किया था। भारत में ये स्मार्टफ़ोन सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी जा सकती है। भारत में इस फ़ोन को कंपनी 25,000 रुपये या इससे कम ही रखने की कोशिश करेगी। Moto G 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन में 6.7 इंच की फ़ुल एसडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। ये फ़ोन Android 10 पर चलता है और इस इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।  



प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, जबकि तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फ़ी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 16 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Moto G 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 20W टर्बो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफ़ोन 5G सहित USB Type C पोर्ट, रियर फ़िंगरप्रिंट स्कैनर, ब्लूटूथ 5.1 और वाईफ़ाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


       ➖    ➖    ➖     ➖     ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर