महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

         (चिन्मय श्याम) 


जौनपुर। नगर के वाजिदपुर स्थित श्वेता मेमोरियल हास्पिटल में आज एक महिला ने तीन स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया जो पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन गया।  



प्राप्त जानकारी के अनुसार मछलीशहर थाना क्षेत्र के कंधापुर सोनहित गाँव  थाना की निवासिनी वंदना मिश्रा को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजनो ने आनन-फानन में उसे नगर के वाजिदपुर तिराहा स्थित श्वेता मेमोरियल अस्पताल पहुंच गये। वहां पर चिकित्सकों की टीम द्वारा महिला की सफलतापूर्वक डिलवरी करायी। जिसमे महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चो को जन्म दिया। इस बारे मे हास्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डाक्टर आरपी शुक्ला ने बताया कि अब महिला और तीनों बच्चों की हालत सामान्य है।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर