जय पूर्वांचल का संगठन विस्तार, राम विनय महामंत्री बने


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । किसी भी क्षेत्र में कार्य करते हुए संगठन की प्रासंगिकता सदैव से महत्वपूर्ण है। व्यापारी वर्ग हमेशा ही दूसरों के लिए उपयोगी होने के बावजूद प्रायः ठगा सा महसूस करता है, जो आगे चलकर शोषण और उत्पीड़न के रूप में सामने आता है। स्वस्थ वातावरण में निश्चिंत होकर व्यापारी अपना व्यवसाय करें, इसके लिए जय पूर्वांचल व्यापार मण्डल हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है। संगठन में शक्ति है और व्यापारी राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है। 



उक्त बातें जय पूर्वांचल व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय ने संगठन विस्तार कार्यक्रम में कहीं। जय पूर्वांचल व्यापार मण्डल बस्ती सम्बद्ध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल उ. प्र. का संगठन विस्तार बीती रात स्थानीय मालवीय मार्ग पर स्थित होटल भव्या पैलेस में समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें राम विनय पाण्डेय को वरिष्ठ जिला महामंत्री बनाये जाने की घोषणा के साथ ही जिले की लगभग बाजारों में पदाधिकारी मनोनीत किये गये। ये अपने अपने क्षेत्रों में कार्यकारिणी का गठन करेंगे। देखें वीडियो : -



जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने कहा कि सशक्त संगठन के अभाव में व्यापारी वर्ग को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जय पूर्वांचल व्यापार मण्डल ने हर छोटी बड़ी बाजारों में संगठन को खड़ा किया है। श्री शुक्ल ने आह्वान किया कि व्यापारी किसी भी सूरत में कमजोर न महसूस करें। उन्होंने कहा व्यापारी उदार और सहनशील होता है परन्तु कभी कभी लोग इसे कमजोरी समझने की भूल कर बैठते हैं। 



 कार्यक्रम में व्यापारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण और उत्पीड़न का डटकर सामना करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय और संचालन जिला महामंत्री संगठन बृजेश प्रताप सिंह मुन्ना ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल, नगर महामंत्री संगठन बृजेश सिंह मुन्ना, राम विनय पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त, प्रमोद गाडिया एवं रमेश चन्द्र सिंह आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और वह शक्ति हमें दो दया निधे कर्तव्य मार्ग पर डट जावें ईश प्रार्थना के साथ की गई।



कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राम विनय पाण्डेय को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एमडीआरटी (मिलेनियम डॉलर राउंड टेबल यू एसए) उपाधि प्रदान किये जाने पर लोगों ने उनके परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा की सराहना की। बधाइयों और शुभकामनाओं के बीच ही जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल ने राम विनय पाण्डेय को वरिष्ठ जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की तो हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। युवा व्यवसायी सौरभ दूबे को बस्ती नगर की युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।



 जय पूर्वांचल व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय, मण्डल प्रभारी राधेश्याम कमलापुरी, जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल, नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त, सूर्य कुमार शुक्ल, प्रमोद गाडिया, सुनील मिश्र, भूपेन्द्र चौधरी आदि वरिष्ठ जन मंचासीन रहे। 



कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम बस्ती के मुख्य प्रबन्धक कमलेश कुमार सिंह ने एलआईसी को भी व्यापार का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि आज के दौर में बीमा आग्रह की विषयवस्तु नहीं अपितु हर किसी की जरुरत बन गयी है और होना भी चाहिए। यह व्यक्ति के पारिवारिक तौर पर दुखद क्षणों में आत्मविश्वास पैदा करते हुए सुरक्षा का आभास कराता है। श्री सिंह ने बस्ती के बीमा सलाहकारों / कार्यकताओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बताया कि बस्ती का जीवन बीमा निगम उ. प्र. और उत्तरांचल में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने इसका श्रेय राम विनय पाण्डेय जैसे मेधावी युवा कार्यकर्ताओं को देते हुए बधाई दी। 



 कार्यक्रम में मनीष श्रीवास्तव, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र त्रिपाठी एडवोकेट, जयेश सिंह मुन्ना, सतीश सिंघल, पुनीत ओझा, राजन गुप्ता, राम बाबू श्रीवास्तव, हरिओम प्रकाश 'लल्ला', डॉ. एस. के. त्रिपाठी राजेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी एवं शैलेश श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी, व्यापारी नेता व व्यापारी उपस्थित रहे ।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार