गनेशपुर में यातायात व मिशन शक्ति जागरूकता @ बस्ती पुलिस


(नीतू सिंह) 


बस्ती (उ.प्र.) । नवम्बर माह में चल रहे सड़क सुरक्षा यातायात माह के अन्तर्गत आर. सी. सी. पब्लिक स्कूल गनेशपुर वाल्टरगंज में यातायात जागरूकता व मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अधिकारियों ने छात्र - छात्राओं को यातायात से लेकर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए विस्तृत जानकारियां दीं। 



उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर / यातायात गिरीश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शीला यादव, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दिनेश सरोज, टीएसआई कामेश्वर सिंह एवं एसआई. अशोक सिंह द्वारा विद्यालय में सभी बच्चों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। 



अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को हेल्पलाइन नं. 1090,181,1098,1076,112 एवं साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया तथा सभी बच्चों को यातायात सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलायी गयी। उक्त जानकारी देते हुए बस्ती पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 80 वाहनों से 91000 रु. जुर्माना किया गया। इसके साथ ही जिले के थानों द्वारा स्टीकर, पंपलेट आदि बांटकर लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया ।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर