एक ईंट एक रु. से महाक्रांति के महाअभियान में आगे आये सामाजिक संगठन


(चिन्मय श्याम) 


सेवालय रूपी देवालय व सर्वजनहिताय शिक्षालय से महाक्रांति


नैनी (प्रयागराज)। एक ईंट एक रूपये से महाक्रांति का महाअभियान चला रहे संगठन पीडब्ल्यूएस को अनेकों सामाजिक संगठनों का साथ मिल रहा है। 



   जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस परिवार ने सेवालय रूपी देवालय व सर्वजनहिताय शिक्षालय से महाक्रांति हेतु महाअभियान चला रखा है जिसमें पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट से वार्ता के अनुसार राजस्थान के जयपुर के हरिओम जन सेवा समिति के संस्थापक सन्त राजेन्द्र सदानन्द महाराज, श्री वीर हनुमान मित्र मंडल के संस्थापक प.विमल शर्मा, केशरीनन्दन भक्त परिवार के संस्थापक हबे सिंह यादव, यूपी के प्रयागराज की सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष सन्तोष तिवारी, ग्रामीण पत्रकार संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भैरू सिंह राठौड़, विप्र समाज दुर्ग छत्तीसगढ़ की नविता शर्मा, पत्रकार समाज कल्याण के अवधेश सिंह चौहान, विक्रम पब्लिक स्कूल विक्रमजोत, बस्ती के प्रबंधक विजय कुमार पाण्डेय तहसील संयोजक हियुवा हर्रैया आदि ने इस महाअभियान को अपना समर्थन दिया है। इस महाअभियान के जरिये देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमे प्रत्येक निर्धन व बेसहारा को समुचित सहायता तथा प्रत्येक बच्चे को संस्कारित, व्यवहारिक, आधुनिकतम व आत्मनिर्भर शिक्षा व्यवस्था की परिकल्पना सन्निनिहित है।


   बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार विगत विजय दशमी से आगामी 13 फरवरी 2021 तक 111 दिवसीय महाअभियान चला रहा है जिसमें मात्र 01 ईंट 01 रुपये व आस्थानुसार स्वैच्छिक योगदान करने वाला प्रत्येक राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी इस महाअभियान का सर्वकालिक रजिस्टर्ड सम्मानित सदस्य भी होगा। यह जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी आर के पाण्डेय एडवोकेट ने दी है।


        ➖      ➖     ➖    ➖     ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर