चित्रकूट में गुप्त गोदावरी के पास मिली नई गुफा, दर्शन को लगी भीड़


(बृजवासी शुक्ल) 


चित्रकूट (उ.प्र.) । चित्रकूट में सड़क निर्माण के दौरान पत्थर हटाने पर एक रहस्यमय गुफा मिली है। यह स्थान प्रख्यात तीर्थ गुप्त गोदावरी से एक किमी. दूरी पर है। गुफा मिलने की सूचना और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दर्शनार्थियों की भीड़ जुटने लगी है। मप्र के नायब तहसीलदार ने गुफा का निरीक्षण कर द्वार बंद करा दिया है। इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को भेजी जा रही है। 



नगर पंचायत चित्रकूट क्षेत्र में गोदावरी के पास से थर पहाड़ गांव के लिए नया रास्ता बनाया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान ही एक बड़ा पत्थर हटाने पर यह गुफा दिखाई दी। मशीन ऑपरेटर व ठेकेदार ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को नहीं दी। सोशल मीडिया में वायरल होने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। चित्रकूट (म.प्र.) के नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। पर्यटन के लिहाज से यह गुफा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 



इस गुफा से महज एक किमी. दूरी पर श्रीराम वनवास काल का गुप्त गोदावरी पौराणिक स्थल है। माना जाता है यहीं माता गोदावरी गुप्त रूप से भगवान राम के दर्शन के लिए प्रकट हुई थीं। तुलसी गुफा के महंत मोहित दास ने कहा कि पुरातत्व विभाग को संज्ञान लेकर गुफा का संरक्षण करना चाहिए।


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर