भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में बांटे निःशुल्क स्वेटर


(विशाल मोदी) 


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बस्ती की पहचान बन चुका है मूड़घाट विद्यालय 


बस्ती (उ.प्र.) । भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने गुरुवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के 270 बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किया। 



 उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने डॉ सर्वेष्ट मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और बस्ती की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार स्कूलों में सभी बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा व ड्रेस, जूता मोजा, बैग, एमडीएम आदि की व्यवस्था की उत्कृष्ठ व्यवस्था की है।



 प्रदेश में जिस तरह शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु गतिविधयां चल रही हैं, प्रदेश शीघ्र ही प्रेरक प्रदेश बन जायेगा। इससे पूर्व उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण किया। 



 इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रगति की जानकारी दी।  



कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द श्रीवास्तव, गौरव पांडेय, परमेश्वर शुक्ल, श्याम मणि त्रिपाठी सहित विद्यालय की एसएमसी अध्यक्ष मैनावती देवी, कान्ती देवी, शिक्षक आराधना श्रीवास्तव, साजिदा बेगम, शैल यादव, राम मोहन उपाध्याय, विनय चौधरी, रचना सिंह व एकता सिंह, राजमणि यादव सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।


         ➖     ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अस्पताल मालिक ने रिसेप्शनिस्ट से किया रेप, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची