बस्ती पुलिस में बीस तबादले


    (बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं महिला उप निरीक्षकों सहित 20 स्थानान्तरण किये गये हैं । 



  उक्त स्थानांतरण में छावनी में तैनात निरीक्षक सौदागर राय को प्र.नि. थाना कलवारी एवं कप्तानगंज में तैनात निरीक्षक विकास यादव को प्र.नि. थाना छावनी बनाया गया है। स्वाट टीम प्रभारी उ.नि. राजकुमार पाण्डेय को थानाध्यक्ष कप्तानगंज, निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल को पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर को पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस एवं निरीक्षक मोतीलाल को थाना मुण्डेरवा से प्रभारी रिट सेल बनाया गया है। 



 इसी क्रम में उप निरीक्षक नरायन लाल श्रीवास्तव को प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती से प्रभारी चौकी रौता चौराहा थाना कोतवाली, उ.नि. रामदेव को थाना मुण्डेरवा से प्र.चौ. रखौना थाना लालगंज, उ.नि. सुरपति त्रिपाठी को प्र.चौ. रौता से थाना रुधौली, उ.नि. ओमप्रकाश मिश्र को थाना कप्तानगंज से थाना सोनहा, उ.नि. जनार्दन प्रसाद को प्र. चौ. जेल गेट कोतवाली से प्र.चौ. बड़ेबन, उनि. विनय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना लालगंज, उनि. विनोद कुमार यादव को प्रचौ. बड़ेबन से प्रभारी स्वाट, उनि. दुर्गविजय सिंह प्रचौ. रखौना लालगंज से थाना कलवारी, उनि. जितेन्द्र मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी जेल गेट, महिला उप निरीक्षक अर्चना शर्मा को पुलिस लाइन से महिला थाना, उनि. सुभाष चंद सिंह को पुलिस लाइन से प्र.चौ. दक्षिण दरवाजा, महिला उनि. पूनम सिद्धार्थ को पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज, उनि. शशिकांत को पुलिस लाइन से थाना लालगंज एवं उ.नि. रामा प्रसाद यादव को सोनहा से थाना कलवारी भेजा गया है। 


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार