बस्ती को मिली स्वाइन फ्लू वैक्सीन, कल से लगेगी


(नीतू सिंह) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । सूकर जनित जेई बिमारी के प्रभावी रोकथाम एंव नियंत्रण के लिए स्वाईन फ्लू वैक्सीन प्राप्त हो गयी है। इसे बुधवार से लगभग एक हजार सूअरों को लगाया जायेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि इण्डियन इम्युनोलाजिकल हैदराबाद से एक हजार डोज वैक्सीन  प्राप्त हुयी है। 


    उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में संचारी रोग अभियान संचालित किया गया था। इसके तहत अन्य क्रियाकलापों के साथ सूअरों से फैलने वाली जेई बीमारी के रोकथाम के लिए इस वैक्सीन की आवश्यकता बतायी गयी थी। इस संबंध में प्रमुख सचिव पशुपालन को अनुरोध पत्र भेजा गया था, जिसके परिणाम स्वरूप यह वैक्सीन प्राप्त हुयी है।


    जिलाधिकारी श्री निरंजन ने बताया कि सूअर पालकों एवं जन सामान्य के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह वैक्सीन प्रभावशाली सिद्ध होगी। उन्होंने सभी सूअर पालकों से अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारियों से सम्पर्क कर तत्काल अपने सूअरो का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अश्वनी तिवारी ने बताया कि यह टीका एक साल तक प्रभावशाली रहेगा और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नही है। 


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार