बस्ती के डॉ सर्वेष्ट बने यूपी में एनईपी 2020 संचालन समिति के सदस्य


(घनश्याम मौर्य) 


उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया शासनादेश, प्रदेश के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक हैं डॉ. सर्वेष्ट


बस्ती (उ.प्र.) । बस्ती के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बस्ती के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र को उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में लागू होने जा रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संचालन समिति का सदस्य नामित किया है। शासन की तरफ से इस सम्बन्ध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। 



उत्तर प्रदेश शासन के शिक्षा अनुभाग 5 द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिसमे अपर मुख्य सचिव आईसीडीएस, एडीजी पुलिस, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक आईसीडीएस सहित विभिन्न सदस्य शामिल हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक इस समिति के सचिव होंगे जबकि विभिन्न डीएम, डीडीओ, शिक्षा अधिकारी समेत अन्य इसके सदस्य होंगे। यह नवगठित एनईपी 2020 संचालन समिति प्रदेश में भारत सरकार द्वारा हाल ही में जारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश की बेसिक शिक्षा विभाग में जमीनी स्तर पर लागू करने के सम्बंध में कार्यक्रम बनाने व उसे लागू करने में अपने सुझाव देगी। 



उल्लेखनीय है कि सर्वेष्ट मिश्र प्रदेश के एक ऐसे नवाचारी शिक्षक है जिन्होंने अपने स्कूल के बेहतरीन कार्यों से पूरे देश मे अपनी अलग पहचान बनाया है। भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर उन्हें अलग अलग कार्यक्रमों में उनके विचार लेने हेतु आमंत्रित किया जाता है। हाल ही में उन्होने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उपस्थिति में आयोजित "शिक्षा पर्व" एनईपी 2020 कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्त्व करते हुए अपने विचार रखा था। 



इस सम्बन्ध में बात करने पर डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने कहा कि उन्हें शाशन द्वारा एनईपी संचालन समिति में सदस्य नामित किया गया जो उनके लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि वह इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार व उच्चाधिकारियों द्वारा जो निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और प्रदेश के बेसिक शिक्षा में पढ़ रहे बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन कार्य करेंगे। अपने अनुभवों के आधार पर विचारों को समिति के समक्ष मजबूती से रखने का प्रयास करेंगे।


          ➖     ➖     ➖     ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर