बस्ती के 41 प्राइवेट अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले के 41 प्राइवेट अस्पतालों का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से सीएमओ ने निलम्बित कर दिया है। यह अस्पताल उनके यहां कार्यरत स्टॉफ की सूचना देने से कतरा रहे थे। पंजीकरण निलम्बन के बाद सभी को नोटिस जारी कर कहा गया है कि निलम्बन अवधि में अगर अस्पताल का संचालन होता हुआ पाया जाता है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई के बाद से अस्पताल संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है। 



सीएमओ डॉ. एके गुप्ता का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार सभी सरकारी व निजी अस्पताल के स्टॉफ को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाना है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पताल के संचालकों से उनके यहां काम करने वाले स्टॉफ का ब्यौरा मांगा गया है। कई बार की चेतावनी के बाद भी इन 41 निजी अस्पताल संचालकों द्वारा सूचना नहीं दी जा रही है। यह कोरोना काल में की जा रही घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि अभी पंजीकरण निलम्बित करते हुए चेतावनी दी गई है कि अस्पताल में न तो मरीज देखे जाएंगे और न ही भर्ती किए जाएंगे। इसका उल्लंघन अगर पाया गया तो अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करते हुए संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। सारी जिम्मेदारी अस्पताल संचालक की होगी।


   ➖➖➖➖➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर