बस्ती : दलित लड़की का पुआल में मिला शव, एसओ सहित दो सस्पेंड


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । चार दिन से गायब जिले के कलवारी थाना क्षेत्र की एक दलित लड़की की का शव पुआल में नग्न हालत में पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एस पी ने थानाध्यक्ष सहित दो लोगों को सस्पेंड कर दिया है। मामले में गैंग रेप के बाद हत्या की आशंका बताई जा रही है। 



  खबर के मुताबिक कलवारी थाना क्षेत्र की एक दलित लड़की दस नवम्बर से गुमशुदा थी। उसके परिजन अपनी बेटी की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस के टालू रवैये के कारण न उसकी तलाश में मदद की गयी, न ही एफआईआर लिखी गई। आज उसकी लाश नग्न हालत में पुआल में पड़ी मिली। आज लड़की की लाश मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 



पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए लापरवाही बरतने के मामले में कलवारी थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी और हलका प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मंगलवार दस नवम्बर शाम को शौच के लिए निकली लड़की वापस नहीं आयी। खोजबीन के बाद ना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। मामले में गैंगरेप के बाद हत्या किये जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने घटना स्थल का दौरा कर स्थितियों का जायजा लिया। 


     ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार