अ. भा. उद्योग व्यापार मण्डल में 7 नये पदाधिकारी


(घनश्याम मौर्य) 


व्यापारियों का विश्वास अ. भा. उद्योग व्यापार मण्डल में लगातार बढ़ रहा और यही कारण है कि संगठन में बड़ी तादाद में लोग जुड़ रहे हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पाण्डेय इसका श्रेय बस्ती जिले की संघर्षशील कार्यकारिणी को देते हैं 



बस्ती (उ.प्र.) । संगठन किसी भी वर्ग के लिए अन्याय और शोषण से मुक्ति का अचूक अस्त्र है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल उ.प्र. व्यापारियों के साथ पूरी ताकत से खड़ा रहने वाला संगठन है। इसीलिए व्यापारियों का विश्वास संगठन में लगातार बढ़ रहा है। 



    उक्त बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल उ.प्र. के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय ने नये पदाधिकारियों के मनोनयन के अवसर पर कहीं। संगठन के एक सादे समारोह में आज गौतम चावला को जिला उपाध्यक्ष, विकास सिंह को युवा इकाई का जिला महामंत्री तथा डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, भूपेन्द्र चौधरी, रमेश सिंह, दिनेश सिंह और सतपाल सिंह टीटू को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। 



इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष सुबाष चन्द्र शुक्ल संगठन की सफलता और लोकप्रियता का श्रेय ऊर्जावान कार्यकारिणी को दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा संगठन है जो समूचे व्यापारी वर्ग को अपना अंग मानता है। 



जिला वरिष्ठ महामंत्री राम विनय पाण्डेय और महामंत्री संगठन बृजेश सिंह मुन्ना एवं युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अमित सिंह राहुल ने सभी पदाधिकारियों को बधाईयाँ देते हुए संगठन को और अधिक व्यापक किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।  



इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुबाष चन्द्र शुक्ल, युवा जिलाध्यक्ष अमित सिंह राहुल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेश सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, युवा इकाई के नगर अध्यक्ष सौरभ दूबे, संरक्षक राजन गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त एवं रमेश सिंह सहित सभी पदाधिकारी व तमाम व्यापारी मौजूद रहे। 


         ➖    ➖    ➖    ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार