सपनों को पंख लगाकर उड़ें महिलाएं : रणधीर मिश्र @ मिशन शक्ति


(विशाल मोदी) 


सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के अन्दर आत्म विश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिस्कोहर बाजार में अधिकारियों की उपस्थिति में बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  



 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर राम अभिलाष त्रिपाठी के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र द्वारा बिस्कोहर कस्बे में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव व पुलिस उपाधीक्षक उमेश चंद शर्मा डुमरियागंज द्वारा नारी सशक्तीकरण पर उपयोगी और प्रासंगिक विचार व्यक्त किए गए। 



 प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र व महिला कांस्टेबल दिव्या सिंह पूनम विश्वकर्मा सुजाता राव द्वारा क्षेत्र के सम्भ्रान्त एवं प्रतिष्ठित महिला, छात्राएं को नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से वार्तालाप किया गया और नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही सेवाएं जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। 



 प्रधानाचार्य उमाकांत गुप्ता व सहायक अध्यापिका अंजली गुप्ता व कार्यक्रम की संचालिका आस्था जायसवाल के द्वारा नारी शक्ति एवं नारी सुरक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया।  



इंस्पेक्टर रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि हमारे समाज में बालिकाओं एवं महिलाओं को समानता का दिया जा रहा है। फिर भी इन्हें घर से बाहर सुरक्षित वातावरण मिले और ये स्वच्छन्द होकर अपनी प्रतिभाओं का पूरा उपयोग कर सकें, यह मिशन शक्ति का उद्देश्य है। यह तभी हो सकता है, जब महिलाओं के अन्दर सुरक्षा की भावना और ये आत्मविश्वास से भरी हों।  



इन्सपेक्टर श्री मिश्र ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। यह हमारे समाज के लिए बहुत ही अच्छा सन्देश है। अभिभावक बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाकर प्रशासनिक सेवाओं सहित अन्य सेवाओं में भेजना चाह रहे हैं और ये जा भी रही हैं। आवश्यकता है कि हम इन्हें पंख दे रहे हैं तो सुरक्षित आसमान भी दें। 


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर