रोट्रेक्ट क्लब अनमोल टीम का म्यूजिक एल्बम जारी @ भीगी भीगी रातों में


(वन्दना शुक्ला) 


बस्ती (उ.प्र.) । रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप गुप्ता ने रोटरेक्ट क्लब अनमोल बस्ती की टीम का म्यूजिक एल्बम जारी किया जिसमें आवाज रोटरेक्टर जागृति सिंह प्रोड्यूसर,डायरेक्टर व म्यूजिक अरेंजमेन्ट रोट्रैक्टर अनमोल शाही, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी रोट्रैक्टर राजीव और रोट्रैक्टर शिवम, वीडियो एडिटिंग रोटरेक्टर मनीष शाही और रोट्रैक्टर राज मुखर्जी तथा मिक्सिंग और मास्टरिंग रोट्रैक्टर बबलू रिजवी द्वारा किया गया।  



रो. डॉक्टर अश्वनी सिंह ने कहा कि रोटरेक्ट क्लब अनमोल बस्ती के सभी रोटरेक्टर ऊर्जावान है और उनके द्वारा बनाए गए यह एल्बम लोगों को ना केवल मधुर संगीत देगा बल्कि जीने का लहजा भी बदलेगा और बस्ती में संगीत से जुड़े हुए कलाकार प्रेरित होंगे। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन महेन्द्र सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में जब कोविड-19 समाप्त हो चुका होगा। रोट्रेक्टर की यह टीम निःशुल्क संगीत पाठशाला आयोजित करेगी और बस्ती की प्रतिभाओं को सीखने का अवसर मिलेगा।  



प्रोड्यूसर रोट्रेक्टर अनमोल शाही ने कहा की यह म्यूजिक एल्बम जिसे रोट्रैक्टर जागृति सिंह ने आवाज दी है इसकी पूरी रिकॉर्डिंग और शूटिंग बस्ती में हुई है बस्ती में भी बहुत सी संभावनाएं हैं संगीत के क्षेत्र में जिसे हम सभी रोट्रैक्टर रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के मार्ग निर्देशन में बनाएंगे रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष गौरव सिंह ने अपने टीम के साथियों के तरफ से रोटरी क्लब को आश्वस्त किया कि सदैव रोटरेक्ट क्लब सामाजिक जागरण के साथ-साथ युवाओं के लिए इस प्रकार के कार्य करता रहेगा।   



इस अवसर पर सचिव रोटेरियन अरुण कुमार रोटेरियन आशीष कुमार श्रीवास्तव रोटेरियन कुलदीप सिंह रोटेरियन विवेक वर्मा रोटेरियन अनिल कुमार पाण्डेय, रोटरेक्ट क्लब अनमोल अध्यक्ष गौरव सिंह सचिव ईना लखमानी, मो इरफान, रबीन्द्र राज आदि लोग उपस्थित रहे ।  


     -  -  -  -  -   -  -  -  -  -  - 


गाने का शीर्षक - भीगी भीगी रातों में 


गायिका - रोट्रेक्टर जागृति सिंह


प्रोड्यूसर - रोट्रेक्टर अनमोल शाही


Dop - रोट्रैक्टर राजीव और रोट्रेक्टर शिवम


Set up director - रोट्रेक्टर अनमोल शिवम राजीव


Video Editing - रोट्रक्टर मनीष शाही, रोट्रक्टर


राज मुखर्जी


Mixing and mastering - बब्लू रिज़वी


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर