रोटरी, रोट्रैक्ट व इनरव्हील क्लब ने मनाई गांधी शास्त्री जयंती


(वन्दना शुक्ला) 


बस्ती (उ.प्र.) ।बापू - शास्त्री जयन्ती अवसर पर रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब और रोटरेक्ट क्लब ने बस्ती नगर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, बाल कारागार में फल वितरण एवं कुष्ठ आश्रम में वस्त्र व फल वितरण के साथ ही रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया।   



 बापू-शास्त्री जयन्ती अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन एवं इनर व्हील क्लब बस्ती मिड टाउन के द्वारा उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर श्रृंखलाबद्ध तरीके से आयोजित कार्यक्रमों में सर्वप्रथम रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा कारगिल स्तंभ पर माल्यार्पण किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी हुई प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया गया। बाल कारागार में फल आदि का वितरण करवाया गया। इन कार्यक्रमों में रो राजन गुप्ता, रो अनिल सिंह, रो आशीष श्रीवास्तव, रो दिलीप कुमार गुप्ता, रो विनीत गुप्ता, रो दिलीप गुप्ता, रो महेंद्र गुप्ता, रो कृष्णा राज, रो अरुण कुमार, रो ऋषभ राज व रो कुलदीप सिंह रोट्रैक्टर गौरव सिंह व मनाली आदि शामिल हुए।  



बापू जी के जन्मदिन पर हथियागढ़ स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को फल, मिष्ठान, वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बंटवाई गई। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय, बस्ती के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र जी रहे। उन्होंने कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें मिल जुलकर प्रयास करना होगा तभी हम इनके सपनों का भारत बना सकेगें। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा ही बापू को सच्ची श्रंद्धाजलि है। कार्यक्रम में इन्हरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन के द्वारा मरीजों को वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया ।   



कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. डी. के. गुप्ता अध्यक्ष रोटरी क्लब बस्ती मिटाउन, डॉ. सी. के. वर्मा जिला कुष्ट अधिकारी, जगबीर सिंह, सिंह वेलफेयर, कुलविंदर सिंह, रेडक्रास, डॉ. निधि गुप्ता, अध्यक्ष, इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन, कौशल त्रिपाठी, रामदास, देवेन्द्र, कुलदीप, डॉ0 राकेश कुमार, डॉ0 दीपक, कीर्ति, अनुराधा, ज्ञान श्रीवास्तव, इमरान, गोपाल पाण्डेय, सत्यम्, राहुल शंकर दुबे रिंकू मिश्रा अजीत यादव नीरज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राहुल त्रिपाठी, विमलेश आदि शामिल रहे।


      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर