पीएम मोदी ने किया स्वामित्व योजना का शुभारंभ, बस्ती में बंटे प्रापर्टी कार्ड


(संतोष दूबे) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । भारत सरकार के केन्द्रीय क्षेत्र की योजना "स्वामित्व" का शुभारंभ जिले के बस्ती सदर एवं भानपुर तहसील के 5 - 5 गांवों में घरौनी का वितरण करके किया गया। इसका शुभारंभ दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के 38 जिलों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। तहसील सदर के दौलतपुर ग्राम के प्राइमरी स्कूल परिसर में कंचनपुर गांव के लोगों को सीआरओ नीता यादव ने घरौनी का प्रमाण पत्र प्रदान किया।  



       इस अवसर पर उन्होंने रामशब्द, जगमोहन, रामपियारे, राम शंकर, पंचराम, रामकृपाल, नंदलाल, रामदेव, महादेव, श्याम देव, रामदास, शकुंतला, राजकुमारी, राम शुभावन, राममूर्ति आदि को घरौनी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्र का सीमांकन करना है। इसके पूरा होने पर अविभाजित ग्रामीण आबादी का सही - सही अभिलेख तैयार होगा। इस कार्य में पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करते हुए सही - सही घरौनी तैयार की गई है।   



       उन्होंने कहा कि अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी में स्थित संपत्ति का कोई वैधानिक पत्र नहीं होता था। घरौनी तैयार होने से लोगों को अपनी संपत्ति की सही जानकारी होगी तथा आपसी झगड़ों में कमी आएगी। स्वामित्व प्रमाण पत्र के आधार पर लोग अपने मकानों पर ऋण प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही संपत्ति कर का सही-सही निर्धारण हो सकेगा, जिससे कि ग्राम पंचायतों के आय में वृद्धि होगी। इस आय से ग्राम पंचायतें सुनियोजित विकास करके वहां रहने वाले लोगों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगी। 



     उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा ने कहा कि घरौनी खतौनी की भांति मकान का वैधानिक दस्तावेज है। इसको संभाल कर रखें। तहसीलदार पवन जायसवाल ने बताया कि तहसील बस्ती के पांच राजस्व ग्राम दौलतपुर, सेखुई, शाहपुर, कंचनपुर एवं खरहरा में कुल 346 घरौनी तैयार हुई है जिसमें से आज 225 का वितरण किया गया है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ला राजस्व कर्मी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 



     तहसील भानपुर के बनटिकरा गांव में विधायक संजय प्रताप जायसवाल, एसडीएम आनंद श्रीनेत तथा तहसीलदार केसरी नंदन ने सभी 143 लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड घरौनी का वितरण किया। तहसील भानपुर के अन्य 4 राजस्व गांव जो इस योजना में चयनित है कोपा, बैदौला, असुरैना तथा डढ़िया राजस्व ग्राम में लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) वितरित किया गया।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर