पत्रकार की गोली मारकर हत्या

(संतोष पाण्डेय) 


कौशाम्बी (उ.प्र.) । कौशाम्बी बुधवार की दोपहर एक साप्ताहिक अखबार के जिला संवाददाता पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की ये वारदात पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगाव कस्बे से पैगंबरपुर गांव जाने वाली रोड अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया। हत्या क्यों और किसने की? यह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मलाक मोहिनिद्दीनपुर गांव निवासी फराज असलम पुत्र एक हिंदी साप्ताहिक अखबार में बतौर जिला संवाददाता काम कर रहे थे। बुधवार की दोपहर वह पैगंबरपुर गांव से अपने घर बाइक से जा रहे थे। हाई-वे पर पहुंचने से पहले ही गांव के बाहर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। जिसमें फराज असलम की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल हत्या के कारणों पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। हत्या के पीछे कौन लोग और क्या कारण हैं? इसकी जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर