मिशनशक्ति में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला आरक्षी को डीएम एसपी ने किया सम्मानित


(बृजवासी शुक्ल) 


सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण व उनकी जागरूकता के तत्वाधान पर चलाए जा रहे अभियान "नारी शक्ति" में थाना त्रिलोकपुर पर नियुक्त महिला आरक्षी दिव्या सिंह द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर दीपक मीणा व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर राम अभिलाष त्रिपाठी के हाथों से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया ।  



 महिला आरक्षी दिव्या सिंह के शानदार उद्बोधन पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर मायाराम वर्मा , क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज उमेश चन्द्र शर्मा व प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र व थाना त्रिलोकपुर के पूरे पुलिस परिवार ने उन्हें बधाई दी।   



इन्सपेक्टर रणधीर मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के अन्दर सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को पूरी आत्मसात किये जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस कार्य में दिव्या सिंह जैसी महिलाएं और अधिक बेहतर कार्य करते हुए मिशन शक्ति के अभियान को सफल बना रही हैं, जिससे नारी शक्ति, स्वाभिमान व स्वावलम्बन को साकार होता देखा जा रहा है। 


 


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर