जूनि. हा. स्कूल परमेश्वरपुर में ड्रेस वितरण व सम्मान समारोह सम्पन्न


(नीतू सिंह) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले के कुदरहा ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल परमेश्वर पुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ड्रेस वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने अपने सम्बोधन में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सराहना की। समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया गया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुबाष चन्द्र शुक्ल, महामंत्री बृजेश सिंह मुन्ना और राम विनय पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।  



शासकीय गणवेश वितरण कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सुनील यादव, अखिलेश कुमार, रवीन्द्र वर्मा एवं चन्द्रिका सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल महामंत्री बृजेश सिंह मुन्ना ने सरकार के कार्यक्रमों की सराहना की। राम विनय पाण्डेय ने व्यापार मण्डल सहित सामाजिक संगठनों से आन्दोलन के रूप में लेने की बात कही। अ. भा. व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुबाष चन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में गुरुजनों से बच्चों को मिलने वाला संस्कार ही देश के काम आता है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया।   



कार्यक्रम में श्रीकांत शर्मा, विजय कुमार यादव, संजय सिंह, विनोद कुमार, केदार यादव, रणजीत सिंह, अरविंद कुमार मिश्र, डॉ. सुनील यादव, देवनाथ पाण्डेय, मु. आलम, श्रीराम जी, सुरेन्द्र पटेल, सुनील तिवारी, सत्यम जायसवाल, भृगुवेश मणि यादव, अजय कुमार भारती, राम गोपाल, राधेश्याम, कुमुदलता, सनद पटेल, सुनील पटेल, शिवाजी पाण्डेय, शिवम तिवारी व हरीश चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुनील यादव की किया। 



        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर