इनरव्हील क्लब ने बस्ती पुलिस को सौंपे बैरियर


(वन्दना शुक्ला) 


बस्ती (उ.प्र.)। इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा को क्लब की ओर से ट्रैफिक पुलिस बैरियर का प्रदान दिया गया।  



एसपी श्री मीना ने क्लब के पदाधिकारियों से महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की और अन्य समाज कार्यों के संदर्भ में भी विविध सुझाव दिए। क्लब अध्यक्षा डॉ निधि गुप्ता ने आश्वासन दिया कि इनरव्हील क्लब आगे भी इसी तरह से अन्य सामाजिक कार्यों में भी पुलिस एवं प्रशासन का सदैव सहयोग करता रहेगा।   



कार्यक्रम में क्लब की ओर से अध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता, सचिव श्रीमती तूलिका अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती चंदा दिदवानिया, संयुक्त सचिव श्रीमती शालिनी भानिरामका, कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम अग्रवाल, एडिटर श्रीमती साधना गोयल शामिल रहीं।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो डॉक्टर दिलीप गुप्ता, भूतपूर्व अध्यक्ष रो राजन गुप्ता, कराटे कोच रो विनीत गुप्ता आदि शहर के संभ्रांत जन शामिल रहे।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर