दिवाकर पाल के निधन पर शोक संवेदना


(घनश्याम मौर्य) 


बस्ती (उ.प्र.) । श्रमिक कल्याण संघ परिवहन विभाग उ. प्र. के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय व महामंत्री मनोज कुमार शुक्ल ने उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम के संविदा चालक दिवाकर पाल की मार्ग दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत पर पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक प्रकट किया है। ये बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के भलवलिया के निवासी थे। 


   बता दें कि शनिवार 24 नवम्बर को श्री दिवाकर पाल का लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार के पास बाइक से घर जाते समय एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी मृत्यु हो गयी थी। 


अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय एवं मंत्री मनोज कुमार शुक्ल ने कहा है कि हम लोगों के बीच में रहने वाले भाई दिवाकर पाल के असामयिक निधन से हम सभी कर्मचारी हतप्रभ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें।


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार