बस्ती मेडिकल कॉलेज में विनीत ने ताइक्वांडो से दिये आत्मरक्षा के टिप्स @ मिशन शक्ति


(वन्दना शुक्ला) 


बस्ती (उ.प्र.) । शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महर्षि वशिष्ठ स्वशाषी चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों को चौथे दिन महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत छात्राओं को ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा के उपाय बताए गए।  



बस्ती ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनीत कुमार कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मार्शल आर्ट स्वस्थ रहने तथा आत्म रक्षा के लिए बेहतरीन माध्यम है लोग मार्शल आर्ट अलग-अलग कारणों से सीखते हैं। कई लोग इसे खेल के रूप में सीखते हैं, तो कुछ लोग व्यायाम के तौर पर। लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर लोग इसे विषम परिस्थितियों के लिए ही सीखते हैं। 



उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस सभी के लिए है, लेकिन खासकर महिलाओं को मार्शल आर्ट जरूर सीखना चाहिए, जिसके जरिए वे छेड़छाड़ करने वालों के मुंह तोड़ जवाब दे सकती हैं। इसके साथ ही महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नवनीत कुमार ने छात्राओं को मार्शल आर्ट सीखने की सलाह देते हुए कहा कि ताइक्वांडो एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से आप न केवल फिट रह सकते हैं बल्कि साथ ही साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके साथ ही आपका मानसिक तथा बौद्धिक स्तर भी बढ़ाता है जो आप को सुरक्षा प्रदान करता है ।  



डॉ नवनीत कुमार ने मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक हॉल ऑफ फेम इंडिया अवॉर्डी विनीत कुमार को सम्मानित करते हुए उनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की, साथ ही उनकी उपलब्धियों को तथा उनके किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए उनको शुभकामनाएं दी। उनके सहायक प्रशिक्षक नटराज मार्शल आर्ट डांस एकेडमी के प्रबंधक भानु बरनवाल को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  



इस अवसर पर डॉक्टर समीर श्रीवास्तव, डॉ सुमन सिंह ,डॉ अनुपम त्यागी, डॉ नंदिनी सिंह एवं तमाम स्टाफ उपस्थित रहे ।


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर