वाराणसी डीजल रेल कारखाने में लगी आग


(विशाल मोदी)


वाराणसी । यहां के डीजल रेल इंजन कारखाने (डीरेका) में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गईं। आग में करोड़ों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।  



जानकारी के अनुसार, डीरेका के प्रशासनिक भवन के प्रौद्योगिकी केंद्र में बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे आग लगी थी। इसकी सूचना से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर सेफ्टी कार्यालय के कर्मचारी, अग्निशमन की तीन गाड़ियां, गेल की फायर सर्विस की गाड़ी, आरपीएफ और पुलिस पहुंच गई। बिल्डिंग की खिड़की को तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की गई। करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है। 



मुख्य संरक्षा अधिकारी नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि फाइल ऑफिस से आग लगी, जो धीरे-धीरे पूरे प्रौद्योगिकी केंद्र तक पहुंच गई। कर्मचारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये के कंप्यूटर के नुकसान होने की आशंका है। नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन आग पूरी तरह से आग बुझने के बाद किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि आग काम के समय लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


         ➖   ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर