उचित पोषण से देश हो रोशन : इनरव्हील का वेबिबार सम्पन्न


(वन्दना शुक्ला) 


बस्ती (उ.प्र.) । इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन एवं समेकित बाल विकास सेवा प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत "उचित पोषण से हो देश रोशन" नामक शीर्षक पर वेबीनार का आयोजन किया गया। 



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने उद्बबोधन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि स्वस्थ मन के लिए स्वास्थ्य तन की आवश्यक आवश्यकता है और स्वस्थ तन संतुलितआहार से पोषित होने पर ही प्राप्त होता है। तत्पश्चात पोषण माह के अंतर्गत (आई. सी. डी. एस.) समेकित बाल विकास सेवा प्रभाग, बस्ती के द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती सावित्री देवी ने पटल पर रखी। 


डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट, डॉ दिव्या श्रीवास्तव ने संतुलित आहार के विषय में चर्चा की एवं भोज्य पदार्थ व उन से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों के विषय में विस्तार से बताया। सीडीपीओ, कप्तानगंज मिथिलेश बौद्ध ने विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के विषय में सदन में उपस्थित सभी सुधी जनों को अवगत कराया। 



 दिलीप वर्मा, सीडीपीओ रामनगर, बस्ती ने पोषण अभियान के शुभारंभ से लेकर अब तक की यात्रा को चरणबद्ध तरीके से सभी के मध्य रखा। क्लब अध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता ने पोषण अभियान के महत्व पर बोलते हुए कहा कि यदि देश की प्रसूताएं, गर्भवती महिलाएं, बच्चियां एवं किशोरियां सुपोषित होंगी तभी देश के नौनिहाल स्वस्थ होंगे और एक स्वस्थ देश का निर्माण करेंगे।


क्लब सचिव श्रीमती तूलिका अग्रवाल ने गर्भवती महिला की तुलना एक फलदार पेड़ से की एवं उसको पोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया। पोषण अभियान को केंद्र में रखकर कराए गए इस वेबीनार में समेकित बाल विकास सेवा प्रभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, स्वत: रोजगार विभाग एवं कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने इस अभियान के संदर्भ में अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारियां पटल पर साझा की।


कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता ने किया। क्लब की संयुक्त सचिव श्रीमती शालिनी भानिरामका सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का योगदान रहा।


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर