SKN. नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में प्रधान सहित 3 पर एफआईआर


(विशाल मोदी) 


संतकबीरनगर (उ.प्र.) । जिले के महुली क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को दस दिन पूर्व अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के बाद भी किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।  



खबर के मुताबिक महुली थाना क्षेत्र की निवासिनी नाबालिग लड़की धनघटा क्षेत्र में अपने मौसा के घर रहती थी। जहां से उसका अहपरण कर उसके साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की को कहीं छिपा दिया है। यह आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने अपने गांव के प्रधान समेत तीन लोगों पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी धनघटा क्षेत्र में अपने मौसा के घर रहती थी। सत्ताईस अगस्त को उसके मौसा ने सूचना दिया कि उसकी बेटी दैनिक क्रिया के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लोगों ने काफी काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता ने आशंका जताई है कि उसके गांव के रहने वाले तीन लोगों ने बेटी का अपहरण कर लिया और सामूहिक बलात्कार किया है।  



पीड़िता के पिता ने सात सितंबर की शाम थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता के गांव के रहने वाले प्रधान समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपहृत लड़की की तलाश की जा रही है। प्रधान समेत तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है।


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत