कोरोना योद्धा के रुप में सम्मानित हुए अश्वनी और सत्येन्द्र श्रीवास्तव


(घनश्याम मौर्य) 


बस्ती (उ.प्र.) । दीदी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थानीय जय शक्ति आश्रम पर आज चित्रांश क्लब के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव और संगठन मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव को कोरोना काल में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है।



ट्रस्ट के संयोजक एवं शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज सिंह ने जिन लोगों ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संकट काल में अपनी परवाह न करते हुए जरूरतमंदों की सेवा की है ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को और अधिक बेहतर कार्य करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा करने हेतु प्रेरित करना है।  



उन्होंने कहा कि चित्रांश क्लब के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव और संगठन मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने संकट के समय में जरुरतमंदों की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोरोना योद्धा के रुप में सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम में अखिलेश सिंह शिवा, सुनील कुमार तिवारी, हरिओम चौधरी, अंकुश गुप्ता एवं बब्बू चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर