कोरोना पीड़ित सपा एमएलसी का निधन


(संतोष दूबे)


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमएलसी एसआरएस यादव का लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। पिछले दिनों एसआरएस यादव कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका इलाज राजधानी में एसजीपीजीआई के कोविड वार्ड में चल रहा था उन्होंने सोमवार रात 12 बजे अंतिम सांस ली।   



एसआरएस यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सलाहकारों में शुमार थे। वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भी काम कर चुके थे। सपा आफिस की कमान एसआरएस यादव ही संभालते थे। मुलायम सिंह यादव 1989 में जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने एसआरएस को अपना विशेष कार्याधिकारी यानी ओएसडी बनाया था। राजनीति में आने से पहले वे कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी करते थे। उसी दौरान मुलायम सिंह यादव से उनका संपर्क हुआ था। अखिलेश यादव ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार