कोरोना पाजिटिव आईएएस का निधन


(पवन शुक्ल) 


लखनऊ । कोरोना ने की चपेट में आए उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस सुशील कुमार मौर्य का आज सुबह 6 बजे एसजीपीजीआई में निधन हो गया। आईएएस सुशील कुमार मौर्य यूपी सरकार में प्रशासनिक अधिकारी थे। उनकी तैनाती भाषा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। इससे पहले वह बस्ती के डीएम पद पर तैनात थे। उनकी उम्र 53 साल की थी।



बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद आईएएस सुशील कुमार को 27 अगस्त में लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां पर उन्हें कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया। हालत बिगड़ने पर सुशील कुमार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।


सुशील कुमार मौर्य मूलतः जौनपुर के रहने वाले थे। उनका चयन 1994 में यूपी पीसीएस में हुआ था। 2010 में प्रमोशन के बाद वह पीसीएस से आईएएस हो गए थे। उनकी तैनाती यूपी के मैनपुरी, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर समेत कई जिलों में रही हैं।


         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर