बस्ती : पुलिस उप निरीक्षक गिरफ्तार


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले के थाना लालगंज में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक विजय प्रताप यादव को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  



बताया जा रहा है कि पीड़ित ने उक्त सम्बन्ध में शिकायत की थी, जिस पर गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम हरकत में आई। मामला एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने का था।



यहां बनकटी बाजार निवासी पीड़ित से दारोगा विजय प्रताप यादव कथित तौर पर 40,000 रुपए घूस ले रहे थे। बुधवार को एंटी करप्शन टीम बस्ती पहुंची और दारोगा विजय प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम दारोगा को लेकर कोतवाली गई और मुकदमा दर्ज कराया।


          ➖    ➖     ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर