अमित शाह की तबियत फिर बिगड़ी, एम्स में भर्ती


(सुधीर शुक्ल) 


नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत शनिवार रात फिर बिगड़ गई। उन्हें इसके बाद रात करीब 11 बजे नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि कोरोना (COVID-19) से ठीक होने के बाद से उन्हें सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं।  



एम्स (AIIMS) के सूत्रों के अनुसार “माना जा रहा है कि वह अस्पताल में रहेंगे तो अच्छा रहेगा, क्योंकि इसके जरिए उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।” बताया जा रहा है कि शाह को एम्स अस्पताल के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया है। श्री शाह इसके पहले दो अगस्त को कोरोना पाजिटिव पाये गये थे और चौदह अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गयी थी, जिसके बाद वे खासे एक्टिव थे। शाह की तबीयत अचानक बिगड़ी है। 11 सितंबर को ही उन्होंने अहमदाबाद जिला और शहर में ₹222.17 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह इसके पहले भी खासा एक्टिव थे।   



गृह मंत्री का स्वास्थ्य ऐसे वक्त पर खराब हुआ है, जब कुछ ही दिनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव हैं। भले ही वह बीजेपी चीफ हों, मगर चुनावी रणनीतियों में उनका खासा दखल रहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि अस्पताल में रहने की वजह से चुनावी रणनीतियों में उनकी काम और विचारों की छाप देखने को मिलने की उम्मीद कम है। हो सकता है कि इससे बिहार के चुनावी घटनाक्रम और नतीजों पर भी असर पड़े। बता दें कि सूबे में जद (यू) और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। 


         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार