आईएएस डॉ. राजशेखर की माता का निधन


(पवन शुक्ल) 


लखनऊ । यूपीएसआरटीसी (उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम) के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राजशेखर की माता जी का निधन हो गया है। उनके निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।  



डॉ. राजशेखर की माता जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आईएएस डॉ. राजशेखर ने माता जी के निधन की जानकारी ट्वीट कर देते हुए कहा है कि जीवन के हर मोड़ पर आपकी बहुत याद आएगी।   



बता दें कि एमडी. के पूर्व डॉ. राजशेखर बस्ती के जिलाधिकारी थे और बहुत लोकप्रिय डीएम रहे। बस्ती के भी तमाम लोगों समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने उनकी माता जी के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित

बस्ती नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष के जेठ द्वारा पालिका संचालन के आरोप मुखर, अध्यक्ष ने दी सफाई