बस्ती : विनोद उपाध्याय व मनोज शुक्ल निर्विरोध निर्वाचित


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । श्रमिक समाज कल्याण संघ परिवहन निगम उ. प्र. गोरखपुर क्षेत्र के बस्ती शाखा के चुनाव में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से विनोद कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष व मनोज कुमार शुक्ल को निर्विरोध मंत्री चुना गया। 



चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से फार्म जी - 2 भरने के बाद सत्रह लोगों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव शाखा मंत्री एवं चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। नये अध्यक्ष व शाखा मंत्री तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधि मण्डल ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आर. पी. सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया।   



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र राम दुलारे, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र मोती लाल, प्रांतीय सदस्य गोरखपुर राम सुमेर पूर्व सदस्य राम कुमार, पूर्व शाखा अध्यक्ष बस्ती डिपो सत्यराम चौधरी, अंगद मिश्र, मंखन लाल, तेज प्रकाश, दिनेश चौबे, शेर अली, अभिषेक सिंह, भागीरथी सिंह, सुनील पाण्डेय, सत्यव्रत सिंह, विनय सिंह, चन्दन मिश्र, आउटसोर्सिंग कर्मचारी हरिहर प्रसाद एवं विवेक कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में डिस्टेंसिंग, मास्क एवं हैण्ड सेनेटाईजिंग का पूरा ध्यान रखा गया।


        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार