नाव पलटने से 5 मरे, 10 लापता


(संतोष पाण्डेय) 


मऊ (उ.प्र.) । सरयू नदी में नांव पलटने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चक्की मूसाडोही गांव की है।मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।  



  मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामीण अक्सर मईल के तेलिया कला में बाजार करने आते-जाते हैं। इन दिनों सरयू नदी अपने उफान पर है। बुधवार की शाम करीब छह बजे मधुबन के चक्की मूसाडोही गांव के करीब 15 ग्रामीण एक डोंगी नाव से बाजार करने तेलिया कला आ रहे थे। बीच मझधार में नाव एकाएक अनियंत्रित हो गई। नाविक ने उसे नियंत्रित करने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहा और नाव समेत सभी सवार डूब गए।किनारे पर मौजूद कुछ लोगों ने देख कर शोर मचाया।


 मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लोगों को बचाने का प्रयास करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मईल के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तीन बच्चे और दो महिलाओं का शव बरामद हुआ है। करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे थे जिनमें से नौ बाद में मिल गए। अभी एक महिला लापता बताई जा रही है।


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार