मां का इलाज कराने गये बेटे को डॉक्टरों ने पीटा : मां की मौत


(शशि पाण्डेय) 


संतकबीरनगर (उ.प्र.) । बीआरडी मेडिकल कालेज में डॉक्टर व तीमारदारों के बीच विवाद एक बार फिर सामने आया है। घटना वार्ड 14 की है। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को वार्ड नंबर 14 में मां के इलाज के लिए पहुंचे बेटे से डॉक्टरों और कर्मियों ने मारपीट की। तीमारदारी कर रहे बेटे का आरोप है कि डॉक्टरों ने मां को नहीं देखा। उल्टे मारपीट करने लगे। इसकी वजह से बिना इलाज के ही मां की मौत हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री से करने की बात कही है।   



संतकबीरनगर जिले के धनघटा के मुठही कला के रहने वाली सीता देवी (65) को बुधवार की सुबह दिल का दौरा पड़ा। पुत्र रोहित पहले मां को लेकर संतकबीरनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचा। जहां से डॉक्टरों ने तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस पर वह मां को लेकर बीआरडी के ट्रामा सेंटर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने 14 नंबर वार्ड में जाने की बात कही। वार्ड नंबर 14 में पहुंचने के बाद उसने डॉक्टर से मां को देखने का निवेदन किया।  



रोहित का आरोप है कि डॉक्टर ने 15 मिनट में वार्ड में पहुंचकर मरीज को देखने की बात कही। लेकिन वह आधे घंटे तक नहीं आए। इसके बाद फिर से डॉक्टर के पास गया तो अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर डॉक्टर ने खुद पीटा। साथ ही उनके साथ मौजूद कर्मियों ने भी पिटाई की। इस बीच वार्ड में बिना इलाज के ही मां की मौत हो गई। घायल रोहित मां के शव को लेकर वह घर चला गया। रोहित ने इसकी शिकायत सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री से करने की बात कही है। 


       बोले बीआरडी प्राचार्य


बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि मारपीट के मामले की जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है यह बेहद गंभीर हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। ताली एक हाथ से नहीं बजती। इसको भी देखना होगा कि आखिर हुआ क्या था। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर