कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन में 716 पर मुकदमा, 25 लाख जुर्माना वसूल


(सुधीर शुक्ल) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए जनपद में शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल एवं मार्ग निर्देशों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि लाकडाउन की अवधि में धारा 144 के उल्लघंन करने पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत 716 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सार्वजनिक स्थान पर मास्क न लगाने पर धारा 15(3) के अन्तर्गत 23004 लोगों से 25.06 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया है।  



    उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाईन के अनुसार रात में निषेधाज्ञा लगायी गयी थी। इसका उल्लंघन करने पर धारा 15(4) के अन्तर्गत 5049 लोगों से 8.51 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया। धारा 15(5) के तहत दो पहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने पर 3999 लोगों से 10.97 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया।  


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार