कोविड-19 : हरियाणा में यूपी पैटर्न


(नीतू सिंह) 


पानीपत। राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की वजह से अब प्रदेश में शनिवार और रविवार को बाजार, ऑफिस सब बंद रहेंगे। इसे लेकर मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की अध्यक्षता वाली स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य में केवल एसेंशिएल सर्विस इन दो दिनों में भी चालू रहेगी। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि यह लॉकडाउन नहीं है। इसलिए ट्रांसपोर्ट आदि चालू रहेंगे। बाजारों में सामान्य दुकानें, शॉपिंग मॉल, सरकारी और प्राइवेट कार्यालय बंद रखे जाएंगे।  



बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार नौ सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिल रहें हैं। संक्रमण लगातार बढ़ने की वजह से बाजाराें में वीकेंड पर भीड़ कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। क्योंकि लोग अवकाश के दिन बाजारों में ज्यादा बाहर निकल रहें हैं। पंचकूला में बाजार सोमवार को बंद रहते हैं। लेकिन अब शनिवार - रविवार को बंद रखने के आदेश जारी करने पर पंचकूला के बाजारों को सोमवार को खुला रखने की छूट दी जा सकती है।    



गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अवकाश के दिन बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। जिससे संक्रमण का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। इसलिए शनिवार-रविवार को बाजार बंद किए जा रहें हैं। लोगों को भी पूरा सहयोग करना चाहिए। उधर, प्रदेश में रेवाड़ी और सिरसा में भी कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों जिलों में लैब खोली गई है। इससे पहले पंचकूला, अम्बाला और गुड़गांव में लैब चल रही है।


        ➖   ➖    ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर