कोरोना पीड़ित सर्जन डॉ. की मौत


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । वरिष्ठ शल्य चिकित्सक (सर्जन) डॉ. आर. पी. मिश्र का आज कोरोना महामारी से निधन हो गया। ये गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के निवासी थे। नामी सर्जन डॉ. आरपी मिश्र ट्रू नेट की जांच में कोरोना पाजिटिव पाये गये थे ।    



डॉ. मिश्र मौजूदा समय में बलरामपुर जिले में तैनात थे। इसके पहले काफी समय तक गोंडा के जिला अस्पताल में भी सर्जन के तौर पर कार्य कर चुके हैं। इनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। बलरामपुर के सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने उनकी मौत की पुष्टि की है। डॉ. आरपी मिश्र ने बस्ती कैली हास्पिटल और हर्रैया में भी अपनी बेहतर सेवाएं दी थीं। 


बता दें कि डॉ. आरपी मिश्र की कुछ दिन पहले बलरामपुर से ड्यूटी करके लौटने के बाद तबीयत बिगड़ गयी और सांस लेने में भी तकलीफ शुरू हो गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां ट्रू नेट मशीन से हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित पाये गये। तबीयत को देखते हुए उन्हें लेवल - 2 में भर्ती कराया गया। इसके बाद हालत और गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के कोविड लेवल - 3 में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार (31 जुलाई / 1 अगस्त की देर रात) को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोण्डा मंडल में कोरोना से किसी डॉक्टर की ये पहली मौत है।   



डॉ. आरपी मिश्र दो भाई हैं। दूसरे भाई भी डॉक्टर हैं। इनके पिता रामलोचन मिश्र सेवानिवृत्त शिक्षक थे। कुछ दिन पहले घर में ही सोते समय किसी ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। लगभग एक महीने के भीतर ही परिवार में हुई दूसरी मौत से सभी आहत हैं।


       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार