कोरोना ने ली अज्जू हिंदुस्तानी की मां की भी जान

(विशाल मोदी) 


बस्ती ( उ.प्र.) । जनपद के हिन्दू युवा वाहिनी प्रभारी अज्जू हिन्दुस्थानी और उनकी बहन के निधन के बाद आज उनकी करीब सत्तर वर्षीय माता जी शकुन्तला का भी निधन हो गया। जो कैली हॉस्पिटल में भर्ती थीं। जिनकी बीते 26 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी।  



 उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बढ़ाया। अज्जू हिन्दुस्थानी के परिवार पर मानो विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले अज्जू हिन्दुस्थानी और उसी दिन उनकी बहन और आज उनकी माता का निधन। परिवार पर वज्रपात पड़ गया। इस परिवार की घटना जिले की सबसे दुखद घटना है। लोग अज्जू हिन्दुस्थानी के पिता को ढांढस बढ़ाते रहे। उल्लेखनीय अब परिवार में अज्जू हिन्दुस्थानी के पिता जी, पत्नी व बेटा ही बचे हैं। जो किसी प्रकार की इस दुख की घड़ी को सहन करने का साहस जुटा पा रहे हैं।


        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार