हेड मास्टर पर एफआईआर


(प्रदीप उपाध्याय) 


बस्ती (उ.प्र.) । फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रही एक प्रधानाध्यापिका पर एफआईआर दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही स्कूल प्रबन्धक की तहरीर पर नगर थाने की पुलिस ने की है।


 नगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत पिपरा गौतम में स्थित परमहंस बाबा राम किंकर दास पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात विजय लक्ष्मी सिंह के उपर विद्यालय प्रबन्धक ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा बीएड की डिग्री फर्जी एवं कूटचरित तरीके से तैयार की गयी है। जिसके आधार पर वह नौकरी कर रही है। इस मामले में प्रबन्धक संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापिका के विरूद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत