बस्ती : वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पाण्डेय का निधन


(संतोष दूबे) 


बस्ती (उ.प्र.) । जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप नरायन पाण्डेय का आज निधन हो गया। ये करीब सत्तर वर्ष के थे। श्री पाण्डेय के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। 



श्री पाण्डेय पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में श्री प्रदीप नरायन पाण्डेय जी की माता का करीब सौ वर्ष की उम्र में देहांत हुआ था। श्री पाण्डेय अत्यंत मृदुभाषी और सहिष्णु व्यक्ति थे। इनका मिलनसार व्यक्तित्व सभी को अपनी ओर आकर्षित करता था। श्री प्रदीप नरायन पाण्डेय सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। रचनात्मक कार्यों में इनकी बहुत रूचि थी। ये युवाओं और नातेदारों रिश्तेदारों में बहुत प्रिय थे। इन्हें प्यार और पूरे आदर के साथ चुन्नू चाचा ही कहा जाता रहा।


एक नेकदिल इंसान जो जीवन भर आदर्शों का पाठ पढ़ाता रहा आज हमारे बीच नहीं रहा। श्री पाण्डेय अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती सरोज पाण्डेय, पुत्र, पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। श्री पाण्डेय के निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता चिन्तामणि पाण्डेय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, प्रेम चन्द्र सहाय, अमित कुमार उपाध्याय, कैलाश नाथ यादव, सन्तराम चौधरी, संतोष दूबे, सोम पाण्डेय, आमोद उपाध्याय, विशाल मोदी, बृजवासी शुक्ल, रमेश चन्द्र मिश्र, अनिल मिश्र, अशोक मिश्र, आलोक कुमार मिश्र, डॉ. बीबी मिश्र, प्रभंजन ओझा एवं प्रमोद सिंह राजू सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 


 ईश्वर चुन्नू चाचा को अपने चरणों में स्थान दें। इसी प्रार्थना के साथ विनम्र श्रद्धांजलि ! ऊं शांति : शांति : शांति :


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर