बस्ती में कोरोना के 25 नये केस


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना के आज बस्ती में पचीस नये पाजिटिव केस पाये गये। इस तरह जिले में अब तक कुल एक हजार आठ सौ अट्ठावन पाजिटिव केस पाये जा चुके हैं।  



जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले में मिले कुल 1858 कोरोना मरीजों में से नौ सौ उनसठ लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है। इस समय जिले में आठ सौ सत्तावन एक्टिव कोरोना केस हैं। जबकि कोरोना की चपेट में आकर अब तक बयालिस लोगों की मौत हो चुकी है। 



बस्ती जिले में अब तक कुल उनचास हजार दो सौ तेईस लोगों के सेम्पल लिए गये हैं, जिनमें से अड़तालिस हजार सात सौ छब्बीस रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। अभी चार सौ सत्तानबे रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में आज कुल सात सौ इकहत्तर रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें पचीस लोग पाजिटिव पाये गये हैं। 


            ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर